सहरसा में पत्रकार पर हमले को लेकर INA ने कहा- यह लोकतंत्र पर हमला, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन (INA) ने सहरसा अस्पताल में पत्रकार पर हुए कथित हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया है. एसोसिएशन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Muzaffarpu: कांटी में इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन (INA) ने सोमवार को बैठक कर सहरसा अस्पताल में डॉक्टर और उसके कर्मी द्वारा पत्रकार पर कथित हमले की घटना पर दुख जताया. एसोसिएशन ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाये जाने वाले डॉक्टर व कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विपिन पाठक ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार के सहरसा जिला अस्पताल में पत्रकार के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है. उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मामले की जांच कर दोषी डॉक्टर और कर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ : डॉ. विपिन पाठक

डॉ. विपिन पाठक ने कहा कि देश के सभी पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं. उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सम्मान के विरुद्ध है.

उन्होंने कहा कि INA मांग करती है कि पूरे प्रकरण की अविलंब निष्पक्ष जांच करायी जाए तथा दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए. पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित करना आवश्यक है.

निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होने की जतायी आशंका

डॉ. पाठक ने कहा कि यदि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता नहीं बरती गयी, तो पत्रकार निष्पक्ष और पारदर्शी जनोपयोगी समाचारों के संकलन में अपना योगदान देने से पीछे हट सकते हैं. यह समाज और देशहित के लिए बड़ी बाधा सिद्ध हो सकता है.

कई राज्यों के पदाधिकारी और चिकित्सक डिजिटल माध्यम से जुड़े

बैठक में डिजिटल माध्यम से कई राज्यों के इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और चिकित्सक जुड़े थे. डॉ. विपिन पाठक ने बताया कि बैठक से जुड़े सभी लोगों ने एक स्वर में मामले की जांच कर दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून संगत कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें

Crime: डीआईयू ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, जनप्रतिनिधि के खिलाफ साजिश के एंगल से जांच

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन