मीनापुर: हरपुर बक्श चौक पर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Minapur Road Accident: थाना क्षेत्र के हरपुर बक्श चौक पर बुधवार को अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

पिकअप ने बाइक को कुचला

घटना से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • मृतक की पहचान मीनापुर के खुटौना गांव निवासी रफीक मिया के 19 वर्षीय पुत्र मो.सलीम के रूप में हुई है.
  • हादसे में तस्लीम मिया का 18 वर्षीय पुत्र दुल्लाह बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है.
  • दोनों युवक अपाचे बाइक से हरपुर बक्श चौक से अपने घर खुटौना लौट रहे थे.
  • इसी दौरान शिवहर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया.
  • चालक पिकअप लेकर मौके से भागने में सफल रहा. बताया गया है कि मृतक की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी.

मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया. लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे.

अधिकारियों के आश्वासन पर खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अजय कुमार, सीओ गौतम कुमार, थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया और मुखिया संघ अध्यक्ष संत कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों द्वारा परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: मीनापुर: सीएचसी में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण आहार पोटली, नियमित दवा सेवन की अपील


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन