4750+ एपिसोड, 18 साल का सफर... जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने बताया शो की सफलता का राज

Updated:
विज्ञापन
दिलीप जोशी, इंस्टाग्राम

दिलीप जोशी, इंस्टाग्राम

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 18 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है. इस खास मौके पर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि आज भी शूटिंग को लेकर उनका उत्साह पहले जैसा ही है. उन्होंने यह भी बताया कि निर्माता असित कुमार मोदी शो के सेट्स और प्रेजेंटेशन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे हो चुके हैं. इस बड़े माइलस्टोन को दिलीप जोशी ने सेलिब्रेट किया है. वह शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं. उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और गोकुलधाम सोसाइटी संग ट्विनिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है.

Dilip Joshi On 18 Years of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे होने पर क्या बोले दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे होने पर दिलीप जोशी ने मीडिया संग बात करते हुए कहा, "यह मेरे लिए बेहद खास पल है. मैं भगवान और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. एक कॉमेडी शो का 18 साल तक लगातार चलना, 4750 से ज्यादा एपिसोड पूरे करना और परिवारों को एक साथ जोड़कर रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है."

दर्शकों का प्यार ही हमारी ताकत है- दिलीप जोशी

दिलीप ने कहा कि दर्शकों का लगातार मिला प्यार ही पूरी टीम की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि निर्माता असित कुमार मोदी शो के सेट्स में बड़े बदलाव कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में दर्शकों को एक नया और अलग अनुभव देखने को मिलेगा.

Jethalal Remains Excited To Do Episodes: जेठालाल एपिसोड्स करने के लिए रहते हैं एक्सइटेड

उन्होंने आगे कहा, "आज भी जब हम शूटिंग के लिए निकलते हैं, तो कभी यह महसूस नहीं होता कि काम दोहराव वाला हो गया है. हर दिन यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आज क्या नया शूट होने वाला है. सबसे बड़ी चुनौती कहानियों को ताजा और दिलचस्प बनाए रखना है. इसका पूरा श्रेय हमारे राइटर्स और असित मोदी को जाता है. एक कलाकार के तौर पर हम अपनी तरफ से उन कहानियों में जान डालने की कोशिश करते हैं."

ये भी पढ़ें: ‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola