‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौल, फोटो- इंस्टाग्राम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें होटल में अकेले मिलने के लिए बुलाया गया था.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actress Simple Kaul: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर खुलासा किया है. सिंपल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शाम के समय होटल बुलाया गया था. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, “उस व्यक्ति ने कहा कि मैं इस होटल में ठहरा हूं, रात करीब 8:30 या 9 बजे आ जाना.” इसके जवाब में सिंपल ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी. सिंपल ने बताया, “मैंने कहा कि नहीं, मैं नीचे लॉबी में मिलूंगी. मेरी अपनी कुछ सीमाएं हैं. आप चाहे कोई भी हों, लेकिन मैं इसी तरह मिलना पसंद करूंगी. अगर मुझे ऊपर आना होगा तो मैं अपनी टीम के साथ आऊंगी.”
Simple Kaul Advice For Actors: युवा कलाकारों को दी खास सलाह
सिंपल कौल ने नए कलाकारों को सलाह देते हुए कहा “जब आपको लगे कि कुछ सही नहीं है, तो अपना रास्ता बदल लें. खुद को किसी ऐसी स्थिति में क्यों डालना जहां आपको परेशानी महसूस हो.” सिंपल ने यह भी कहा कि सफलता पाने के लिए लगातार ऑडिशन देते रहना चाहिए, अच्छे लोगों से मिलना चाहिए और अपने हुनर पर काम करते रहना चाहिए.
View on Instagram
Who Is Simple Kaul: कौन हैं सिंपल कौल?
सिंपल कौल भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘शरारत’, ‘ये मेरी लाइफ है’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया है. तारक मेहता में सिंपल ने गुलाबो का किरदार निभाया था. एक्टिंग के अलावा सिंपल कौल बिजनेस के क्षेत्र में भी एक्टिव हैं. उन्होंने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा है और मुंबई और बेंगलुरु में अपने आउटलेट्स भी चलाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए