राहुल गांधी के बचाव में उतरे खरगे, कहा- युवाओं पर हमले की गुनहगार है बीजेपी; मोदी-शाह से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (स्रोत- एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबदेही तय करने की मांग की है.

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई बेहद गंभीर मामला है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. खरगे ने कहा कि इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को जवाब देना चाहिए.

विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि युवाओं और छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि यह कार्रवाई गृह मंत्री की अनुमति से हुई तो वह जिम्मेदार हैं और अगर उनकी जानकारी के बिना हुई तो यह उनकी अक्षमता को दिखाती है. उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थिति में सरकार जवाबदेह है और BJP युवाओं पर "घातक हमला" करने की दोषी है.

राहुल गांधी ने अमित शाह को बताया 'दोषी या अक्षम'

राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केवल दो ही संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि या तो गृह मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया, जिससे वह दोषी हैं, या फिर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, जिससे उनकी क्षमता पर सवाल उठते हैं. राहुल ने कहा कि तीसरी कोई संभावना नहीं है.

संसद में जवाब देने की मांग हुई तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान अमित शाह सदन में मौजूद क्यों नहीं थे. उन्होंने कहा कि यदि गृह मंत्री ने कोई आदेश नहीं दिया था तो उन्हें संसद में आकर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. राहुल ने दोहराया कि विपक्ष का यह अधिकार है कि वह संसद में ऐसे गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे. इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- "राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट", जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola