BRICS Summit 2026 LIVE : ब्रिक्स समिट का आखिरी दिन आज, PM मोदी करेंगे 4 बाइलेटरल मीटिंग्स

Updated:
विज्ञापन

ब्रिक्स समिट के दौरान पौधा लगाते PM मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग (PC : ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BRICS Summit 2026 Live : समिट का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इन मुलाकातों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

BRICS Summit 2026: बस से भारत मंडपम पहुंचे केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने BRICS समिट में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बस से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम तक का सफर किया. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था समिट में आने वाले मेहमानों की आवाजाही को आसान बनाने और आम जनता को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए की गई थी. उन्होंने इसे बेहतर मैनेजमेंट और संसाधनों के सही इस्तेमाल पर आधारित सुशासन का एक उदाहरण बताया.

पेजेशकियान का भारत दौरा: ईरानी राष्ट्रपति ने कहा ईरान एकजुट, नहीं टेकेगा यूएस के सामने घुटने

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान घुटने नहीं टेकेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि आम लोगों के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं, खाने-पीने के सामान और रोज़गार के साधनों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी योद्धा हैं, तो उन्हें ईरान की सेना का सामना करना चाहिए, न कि लोगों को पानी, भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजों से वंचित रखना चाहिए.

BRICS Summit 2026 Live : आखिरी दिन PM मोदी करेंगे चार द्विपक्षीय बैठकें

ब्रिक्स समिट 2026 के आखिरी दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. वह दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola