IMD Weather Alert: 13 से 18 सितंबर तक देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने इलाके का हाल
Author अरबिंद कुमार मिश्रा
Updated:
विज्ञापन
भोपाल में बारिश के बाद जलभराव से लोग परेशान, फोटो ANI
मौसम विभाग ने 13 से 18 सितंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है. तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व भारत तक, इन दिनों मौसम बेहद उग्र रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Very Heavy Rain : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में; 13 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है, 13 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 13 से 14 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में; 13 और 14 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 13 सितंबर 2026 को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना है.
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
- झारखंड: 13 से 18 सितंबर तक गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम (Isolated to Scattered) बारिश की संभावना.
- बिहार: 16 से 17 सितंबर तक सभी जगहों पर (Fairly Widespread to Widespread) बारिश होगी. 13-15 सितंबर और 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 16 से 18 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
- पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 से 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 13 सितंबर और 16-18 सितंबर को व्यापक बारिश, जबकि 14-15 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- ओडिशा व अंडमान-निकोबार: अंडमान और निकोबार में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. ओडिशा में 15-16 सितंबर को व्यापक बारिश, जबकि 13-14 और 17-18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 15-17 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड, दिल्ली-पंजाब और पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश की संभावना
- जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद: 15 से 17 सितंबर के दौरान गर्जन और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश की संभावना.
- उत्तराखंड: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश और 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब: 16 से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. हालांकि, 13 से 17 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.
- पूर्वी राजस्थान: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश और भारी बारिश के आसार हैं.
- उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना
- मध्य प्रदेश: पश्चिम मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश का अनुमान है. 13 सितंबर को बहुत भारी (Very Heavy) और 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. पूर्व मध्य प्रदेश में 13 सितंबर को व्यापक बारिश होगी. 14 से 18 सितंबर के दौरान दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी.
- विदर्भ: 13 सितंबर को व्यापक बारिश और भारी बारिश की संभावना है. 14 से 18 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
- छत्तीसगढ़: 13 से 15 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
गुजरात में आज भारी बारिश की संभावना
- गुजरात (गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ): 13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी (Extremely Heavy) बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ में 13-14 सितंबर को बहुत भारी तथा 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 13 से 15 सितंबर के बीच 40-50 किमी/घंटे (तेज हवा 60 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
- कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र: कोंकण और गोवा में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 13-14 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चल सकती हैं.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश
- अरुणाचल प्रदेश: 13 से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 से 16 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है.
- असम और मेघालय: 13-16 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 13 और 15-16 सितंबर को व्यापक बारिश होगी, जबकि 14 सितंबर और 17-18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश तथा 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 15 से 18 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी.
केरल, लक्षद्वीप में आज भारी बारिश की संभावना
- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना: तटीय आंध्र प्रदेश में 13 सितंबर को 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से थंडरस्कवॉल (तेज अंधड़) और भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना में 13 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं.
- केरल, माहे और लक्षद्वीप: लक्षद्वीप में 13 से 18 सितंबर और केरल व माहे में 14-15 सितंबर को व्यापक बारिश होगी. केरल और माहे में 14 से 17 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है.
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और कर्नाटक: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. तटीय व आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु में अधिकांश दिनों हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन