प्रतापपुर में सांप काटने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के प्रतापपुर में सोते समय सांप के काटने से नौ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने में दी सूचना।

विज्ञापन

प्रतापपुर: चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिजुआ पंचायत के मैरागखुर्द गांव में सर्प डंस से एक नौ वर्षिय बच्ची काजल कुमारी पिता राजेश भारती की मौत हो गयी.घटना मंगलवार की रात्रि की बतायी जा रही है.मृतक बच्ची की परिजनो ने बताया की काजल कुमारी मंगलवार की रात्रि में खाट पर सोयी हुई थी तभी रात्रि में अचानक उसे सांप काट लिया.

विज्ञापन

जिसके बाद बच्ची ने रो-रोकर माता-पिता की बतायी की मझे सांप काट लिया है. जब परिजनो टॉर्च जलाकर देखा तो करैत सांप था. परिजनो ने आनन-फानन में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ति कराया.

जहा उसे उपचार के बाद स्थिति गंभीर को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर दिया.जहा पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी.मौत की खबर सुनते ही परिजनो रो-बिखलाने लगे।परिजनो ने प्रतापपुर थाना को लिखित आवेदन देकर सन्हा दर्ज कराया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola