चतरा में बंद घर का एलबेस्टर तोड़कर 1.5 रुपये नगद और 2 लाख के जेवरात उड़ा ले गये चोर,अगले महीने बहन की थी शादी

Updated:
विज्ञापन

टूटा एल्बेस्टर व घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चोरों ने लाखों की नकदी और गहने चुराए जब पूरा परिवार बहन की शादी के लिए दिल्ली गया था. चोरों ने घर का एल्बेस्टर तोड़ा और सामान बिखेर दिया.

विज्ञापन

चतरा. चतरा के दर्जी बिगहा में मो. अकरम के बंद घर में भीषण चोरी हुई है. चोरों ने घर का छत का प्लास्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान उड़ा ले गए. चोरों ने घर की छत का प्लास्टर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब 1.5 लाख रुपये नकद, 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, इनवर्टर, स्टेबलाइजर व बाइक की बैटरी समेत अन्य सामान चुरा लिए.

विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने घर के कई सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दिल्ली गए हुए थे. सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर के कमरे का दरवाजा खुला देखा, तो परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी.

बहन की शादी के लिए घर में रखे थे जेवरात

सूचना मिलने के बाद परिजन बुधवार की सुबह घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए. घर के कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात व कैश गायब थे. पीड़ित मो. अकरम ने रोते-बिलखते बताया कि अगले महीने उनकी बहन की शादी तय हुई है, जिसके लिए घर में सोने-चांदी के गहने और नकदी संभालकर रखे गए थे.

शादी के लिए सहेजकर रखे गए गहनों में उनकी मां की दी हुई चेन और बहन की सगाई की अंगूठी भी शामिल थी, जो अब नहीं हैं. चोर इन सबको अपने साथ समेट ले गए. कुल चोरी की गई वस्तुओं का अंदाजन मूल्य 3.5 लाख रुपये बताया गया है. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत सदर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: पतरातू में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व करम, बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मांगी कामना

जल्द होगा मामले का खुलासा

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा और अपराधियों को जेल भेजा जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि जब भी परिवार समेत घर को खाली छोड़कर कहीं बाहर जाएं, तो इसकी सूचना मौखिक या लिखित रूप से थाने में जरूर दें, ताकि पुलिस ऐसे बंद मकानों व प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रख सके.

फोटो - टूटा एल्बेस्टर व घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

फोटो - टूटा एल्बेस्टर व घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola