चतरा: स्कूल बस से उतरते ही बच्ची की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज; जेल भेजा गया
सांकेतिक तस्वीर
स्कूल बस से उतरते ही एक बच्ची की मौत से सनसनी। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक पर केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
टंडवा (चतरा). टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के रमणीटांड़ में स्कूल बस से उतरते समय बच्ची की कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बच्ची के पिता जितेंद्र उरांव के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना में शामिल स्कूल बस को भी कब्जे में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में बस चालक मो. सैनुल अंसारी को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बस आगे बढ़ाने से हुआ हादसा
बताया गया कि मृत बच्ची सागर पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी. वह स्कूल बस से उतर रही थी. बच्ची के बस से उतरने के तुरंत बाद चालक ने बस आगे बढ़ा दी. इसी दौरान बच्ची बस की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक और बस को अपने कब्जे में ले लिया था.
चालक तथा बस को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए बस चालक तथा बस को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. इसके बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की. बच्ची के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए