कोयला परिवहन में अनियमितताओं के आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई में अनियमितताओं को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिकाकर्ता उमेश गंझू ने न्यायालय को कोयला ढुलाई से जुड़ी विभिन्न खामियों से अवगत कराया है.

विज्ञापन

याचिका में पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तों के कथित उल्लंघन, धूल प्रदूषण, ओवरलोडिंग, सार्वजनिक सड़कों के उपयोग, श्रम कानूनों के अनुपालन तथा परियोजना प्रभावित परिवारों के अधिकारों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है.

याचिकाकर्ता का आरोप है कि लगातार ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पर्यावरणीय नियमों के पालन पर भी सवाल उठाये गये हैं. मामले में झारखंड सरकार, उपायुक्त, एसपी, डीटीओ, डीएमओ समेत नौ लोगों को पक्षकार बनाया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola