महिला के बयान ने बदली पूरी कहानी, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के टंडवा स्थित सिद्पा गांव में महिला के साथ बदसलूकी और मॉब लिंचिंग की कोशिश के मामले में 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

टंडवा. थाना क्षेत्र के सिद्पा गांव के मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. इसमें 42 नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जिस महिला के साथ मुस्लिम युवक को ग्रामीण आपत्तिजनक हालत में होने की बात कहकर हंगामा कर रहे थे, उसी महिला द्वारा दर्ज मुकदमे में युवक को पूरी तरह निर्दोष बताया गया है.

विज्ञापन

ससुर के साझेदार के घर आने की बतायी बात

महिला ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि घटना के दिन परिवार के सभी लोग खेत गये थे. इस दौरान जानवर की खरीद-बिक्री करने वाला उसके ससुर का साझेदार कामता निवासी मो शाहबाज उसके घर आया. उसने पैसे के लेनदेन के लिए उसके ससुर की खोजबीन की. ससुर के थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर महिला ने शाहबाज को अपने घर में बैठने को कहा.

दरवाजा बंद कर ग्रामीणों को जुटाने का आरोप

महिला के अनुसार, इस दौरान जयनंदन टानाभगत, जो रिश्ते में देवर लगता है, ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और गांव वालों को जुटाने लगा. इसके बाद जयनंदन टाना भगत, विजय उरांव, अरविंद टाना भगत, विनोद उरांव व राजेश उरांव उसके आपत्तिजनक हालत में होने की बात कहकर काफी लोगों को जुटाने लगे.

महिला ने बताया कि 40 से 50 लोग उसके घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे. डर से उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, तो लोग घर की छत पर चढ़कर उसे तोड़ने लगे. इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.

महिला के बयान पर पांच नामजद व 50 अज्ञात पर केस

इधर, महिला के बयान पर पांच नामजद समेत 50 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, सीओ गौरव राय के बयान पर 37 नामजद व 300 से 400 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.

सीओ ने पुलिस पर पथराव का लगाया आरोप

सीओ ने आवेदन में कहा है कि मो शाहबाज अंसारी के साथ सिद्पा गांव में एक महिला को कमरे में बंद करने की सूचना मिली थी. महिला व पुरुष को छुड़ाने और मॉब लिंचिंग की संभावना को देखते हुए टंडवा थाना प्रभारी व अन्य पुलिस बल के साथ गांव पहुंचा. वहां ग्रामीण बंधक को छोड़ने के लिए राजी नहीं थे.

बंधक को छुड़ाकर लाने के क्रम में भीड़ उत्तेजित हो गयी और पुलिस अभिरक्षा से दोनों को छीनने के लिए पथराव कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए और वाहन क्षतिग्रस्त हुआ.

ये भी पढ़ें: चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 मामलों में वांछित आरोपी घर से गिरफ्तार

इन लोगों को बनाया गया नामजद

नामजद अभियुक्तों में जयनंदन टाना भगत, विजय उरांव, अरविंद टाना भगत, बिनोद उरांव, राजेश उरांव, नकुल यादव, संतोष गंझू, गणेश गंझू, पूरण यादव, दिनेश उरांव, जयपाल उरांव, अजय राम, चंदन महतो, नागेंद्र यादव, जागेश्वर यादव, मनोज यादव, रविंद्र कुमार महतो, राजू महतो, दीपक महतो, सुरेश महतो, हेमराज महतो, हरिनाथ महतो, त्रिदेव कुमार, कृष्णा साव, जगदेव महतो, शंकर उरांव, अशोक महतो, रजित कुमार, बीरेंद्र कुमार, प्रमोद महतो, सुरेश उरांव, अशोक उरांव, धर्मेंद्र उरांव, महेश उरांव, अमृत टाना भगत, राजेश उरांव, चुरामन उरांव शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में युवाओं के साथ अन्याय को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी- रविंद्र राय

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola