झारखंड में युवाओं के साथ अन्याय को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी- रविंद्र राय
आक्रोश रैली में शामिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ भाजपा ने चतरा में आक्रोश रैली निकाली. रविंद्र राय ने सीबीआई जांच की मांग की.
चतरा. जेपीएससी व जेएसएससी के विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच व आंदोलन के दौरान छात्रो पर किये गये मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरूवार को आक्रोश रैली निकाली. रैली जतराहीबाग देवी मंडप के पास से शुरू हुआ जो समाहरणालय पहुंच कर घेराव किया.
साथ ही प्रदर्शन किया. रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल समेत काफी संख्या में नेता व कार्यक्रम शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने किया. वहीं संचालन महामंत्री मृत्यूंजय सिंह ने किया.
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नौकरी में की गयी गड़बड़ी के खिलाफ छात्रो ने करीब एक माह तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया था. सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए छात्रो पर मुकदमा दर्ज किया. कहा कि झारखंड के युवाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. झारखंड को भाजपा ने ही बनाया है और बचाने का काम भी करेगी. हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.
नौकरियों में गड़बड़ी कर बेचा जा रहा है. जिससे सैकड़ो छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है. हक व अधिकार मांगने वाले छात्रो के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि अविलंब छात्रो पर हुए मुकदमा वापस व सीबीआई से जांच नहीं होती, तब तक भाजपा आंदोलन करती रहेगी.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार छात्रो के साथ अन्याय कर रही है. उन्होंने नौकरी चोर गद्दी छोड़ की बात कही. मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, नवीन साह, रामविलास सिंह, प्रदीप सिंह, जीतन राम, सत्येंद्र दांगी, संजय कुमार, विनोद बिहारी पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, अक्षयवट पांडेय, विद्यासागर आर्य, प्रमोद सिंह, उमाशंकर सिंह, गोविंद दांगी, भोला प्रसाद, अनामिका देवी, मुकेश सिंह, कपील दांगी, बैजनाथ प्रसाद समेत कई शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए