चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन व मौजूद लोग : प्रभात खबर
शहर के किशुनपुर मुहल्ला में देर रात सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार बोलेनो कार ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
चतरा. शहर के किशुनपुर मुहल्ला स्थित लखन मिस्त्री के घर के समीप बुधवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक बसंत राणा (28) पिता सरयू राणा किशुनपुर मुहल्ला का रहने वाला था. वहीं, उपेंद्र राणा और रामदेव राणा उर्फ गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में कार के परखच्चे उड़ गये.
अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार
जानकारी के अनुसार बसंत राणा बोलेनो कार से बधार की ओर से लौट रहा था. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गयी.
दोनों घायलों को हजारीबाग किया गया रेफर
गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली. साथ ही जेसीबी के माध्यम से परखच्चे उड़े वाहन को निकाला गया. घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गयी.
किशुनपुर में पसरा मातम
हादसे के बाद किशुनपुर में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है.
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए