साइबर ठगी करते एक युवक गिरफ्तार, 2 मोबाइल जब्त लेकिन भाग निकले 5 अपराधी
अपराधी के बारे में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी
Dumka: पुलिस ने मसलिया थाना क्षेत्र से साइबर फ्रॉड करते एक अपराधी को धर दबोचा है. हालांकि, पांच लोग फरार हो गए और पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किया है. अपराधी के पास से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं.
Dumka: दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत अंतर्गत बाराटोल गांव में साइबर अपराध करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि 4–5 आरोपी पुलिस की गाड़ी देख मौके से फरार हो गए. गुप्त सूचना के बाद एसपी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, तकनीकी शाखा और गुप्तचर दल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान बाराटोल निवासी मनताज अंसारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य सदस्य भागने में सफल रहे.
आपके शहर में
ऑफर के बहाने लोगों को फंसाते थे
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए. जांच में मोबाइल में कई आपत्तिजनक ऐप, गेम, लिंक, कस्टमर केयर एप्लिकेशन और स्क्रीनशॉट मिले, साथ ही मोबाइल के फ्रंट कैमरे पर सफेद कपड़ा चिपका हुआ पाया गया, ताकि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी अपना चेहरा छिपा सके. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गिरोह के साथ बैठकर गूगल एड्स (SDS/Ads) के जरिए फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालते थे.
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी
से साइब डग ‘कुकू टीवी 999 का रिचार्ज मात्र 399 रुपये में’ जैसे लुभावने ऑफर दिखाकर लोगों को कॉल करने के लिए प्रेरित करते थे. कॉल करने पर पीड़ितों को कस्टमर केयर सपोर्ट के नाम पर एपीके फाइल इंस्टॉल करने को कहा जाता था. एपीके इंस्टॉल होते ही आरडीपी तकनीक से मोबाइल का पूरा कंट्रोल अपराधियों के सिस्टम में चला जाता था और खाते से पैसा फर्जी खातों और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर लिया जाता था. इस मामले में मसलिया थाना कांड संख्या 12/26 के तहत आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
छापेमारी दल में अभय कुमार सिंह, फेडरिक कुजूर, मंगल उरांव, फरमान आलम तथा इन्द्रजीत मुर्मू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण
Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए