Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

Updated:
विज्ञापन

कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद हाथी

Khunti: सोमवार की सुबह खूंटी के शहरी इलाके में एक हाथी घुस आया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भगाए जाने के क्रम में हाथी एक पुराने कुएं में गिर गया, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

Khunti: खूंटी शहर में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी शहरी क्षेत्र में आ गया. सुबह-सुबह एक हाथी शहर के दतिया होते हुये नेताजी चौक के समीप दतिया रोड में स्थित गुदड़ी बाजार तक आ पहुंचा. हाथी के आते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम सहित शहरवासी उसे शहर से बाहर खदेड़ने में जुट गये. बड़ी मेहनत के बाद हाथी पीढ़ीटोली होते हुये बाजार टांड़ से मुरहू पथ की ओर जाने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेसीबी की मदद से निकाला गया हाथी

शहर से बाहर खदेड़े जाने के क्रम में हाथी सेरेंगडीह स्थित पीड़ीटोली (डिम्बा लोहरा) के एक पुराने कुएं में जा गिरा. इसके बाद हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए. वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव, प्रभारी एसडीओ अरविंद कुमार ओझा, सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी वनपाल प्रवीण सिंह सहित सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. हाथी को कुआं से निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदकर रास्ता बनाया गया. जिसके बाद हाथी बाहर निकला और मुरहू की तरफ जाने लगा.

हाथी ने नहीं पहुंचाया किसी को नुकसान

जानकारी के अनुसार शाम में हाथी मुरहू प्रखंड के माहिल गांव की तरफ चला गया. शहर में हाथी के प्रवेश कर जाने से पूरे दिन लोग हलकान रहे. हालांकि हाथी ने किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया. संभावना जतायी जा रही है कि दो दिन पहले जो हाथी रांची में देखा गया था, वही हाथी खूंटी की ओर आ गया है. वन विभाग उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है. घटना को लेकर डीएफओ ने बताया कि हाथी कुएं में गिर गया था. उसकी स्थिति देखकर लगता है वह कमजोर है. उसे जंगल की ओर जाने में दिक्कत हो रही है. वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार लगी हुई है. उसकी आंख में कुछ परेशानी है. उसे जंगल की ओर ले जाया जायेगा.

ये भी पढ़ें…

आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ सीनी में मनाया गया बाहा पर्व, डॉ मीरा मुंडा मुख्य अतिथि

झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola