झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

Updated:
विज्ञापन

चांडिल के आरिफ टार्जन के द्वारा मॉडिफाई की मारुति आल्टो 800 कार. फोटो: प्रभात खबर

Modified Car: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के मो आरिफ टार्जन ने अपनी मारुति 800 को मॉडिफाई कर लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर जैसा लुक दे दिया. दो साल की मेहनत और करीब चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस कार को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. टार्जन गैरेज में बनी यह कार सोशल मीडिया पर वायरल है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश और हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Modified Car: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल के दो नंबर रेलवे फाटक के पास टार्जन गैरेज में एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है. यहां मारुति आल्टो 800 कार को मॉडिफाई कर नया लुक दिया है. चांडिल के मो आरिफ ने पिछले दो वर्षों में इसे तैयार किया है. लगातार मेहनत और लगन से कार को आकर्षक और अलग डिजाइन में बदला है. अब तक इस प्रोजेक्ट पर अब तक करीब-करीब चार लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. उन्होंने एक साधारण सी मारुति 800 को सुपरकार लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर का लुक देकर सबको हैरान कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिल्म टार्जन से जागा था जुनून

90 के दशक और 2000 की शुरुआत में पली-बढ़ी पीढ़ी के लिए ‘टार्जन: द वंडर कार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सपना थी. आरिफ भी उन्हीं बच्चों में से एक थे. बीते 10 सालों से गैराज लाइन में कार मैकेनिक के रूप में काम कर रहे आरिफ के मन में हमेशा से खुद की एक टार्जन कार बनाने की तड़प थी. इसी दीवानगी के चलते उन्होंने अपना नाम भी टार्जन रख लिया.

दो साल की कड़ी मेहतन के बाद तैयार की गई कार

आरिफ ने अपने छोटे से गैराज में 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस मास्टरपीस को तैयार किया. आरिफ बताते हैं कि वे खुद मैकेनिक हैं. इसलिए, डिजाइन की कटिंग से लेकर बॉडी की वेल्डिंग और डिटेलिंग तक का सारा काम उन्होंने अपने हाथों से किया. सिर्फ म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट्स और फ्रंट ग्लास जैसी कुछ चीजें ही बाहर से खरीदी गईं.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ सीनी में मनाया गया बाहा पर्व, डॉ मीरा मुंडा मुख्य अतिथि

खूबसूरती देख चौंक जाते हैं लोग

यह कार जब सड़क पर निकलती है, तो लोग अपनी गाड़ियां रोककर इसे देखने लगते हैं. इसकी लुक हूबहू लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर जैसी शार्प बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन है. सीटिंग स्पोर्टी लुक वाली 2-सीटर कॉन्फिगरेशन है. इसमें दमदार ग्रिप के लिए 16 इंच के चौड़े एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. एग्जॉस्ट स्टार्ट होते ही यह कार सुपरकार जैसी दहाड़ पैदा करती है. एडवांस फीचर्स में सनरूफ, रिमोट लॉक सिस्टम और हाई-फाई म्यूजिक सिस्टम है. इसकी रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर मिलियन व्यूज बटोर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में नगर परिषद अध्यक्ष का निकला आशीर्वाद जुलूस, जीत के बाद शहर में घूमे मनोज चौधरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola