झारखंड का सबसे ऊंचा लोध फॉल में जलस्तर बढ़ा, लकड़ी के पुल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक
लोध फॉल का नजारा | Prabhat Khabar Network
भारी बारिश के कारण लोध फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने लकड़ी के पुल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। नियम तोड़ने पर जुर्माना होगा।
लातेहार. जिले में स्थित राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है. जलप्रपात का जलस्तर बढ़ने से बड़ी संख्या में पर्यटक इसकी खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं. बढ़े जलप्रवाह को देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाया है.उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी प्रमंडल के आदेश पर लोध फॉल में बने लकड़ी के पुल पर पर्यटकों के जाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है.
आपके शहर में
सुरक्षा संबंधी साइन बोर्ड भी लगाया गया
वन विभाग की ओर से मौके पर सुरक्षा संबंधी साइन बोर्ड भी लगाया गया है. बोर्ड के माध्यम से पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है. निर्देश का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी है.वन विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलप्रवाह काफी बढ़ गया है. ऐसे में लकड़ी के पुल और आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही दुर्घटना का कारण बन सकती है. किसी भी संभावित हादसे को रोकने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Latehar news : लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में नदियां उफान पर, आवागमन प्रभावित
रौद्र और मनमोहक स्वरूप आकर्षण का केंद्र
हालांकि लोध फॉल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए पर्यटकों का पहुंचना लगातार जारी है. बारिश के बाद जलप्रपात का रौद्र और मनमोहक स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें. अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जलस्तर सामान्य होने तक सावधानी बरतना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए