ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, बेतला में सुबह 6:30 बजे से दिखेगा अकीदत का रंग

Updated:
विज्ञापन

बेतला और आसपास के इलाकों में ईद-मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. 26 अगस्त को सुबह 6:30 बजे मदरसा शम्सुल उलूम से निकलने वाले भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समुदाय अकीदत का रंग बिखेरेगा. सामूहिक दुआओं के साथ शांति और अमन की कामना की जाएगी.

विज्ञापन

बेतला, लातेहार : ईद-मिलादुन्नबी को लेकर बेतला समेत आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां तेज हो गयी हैं. त्योहार को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. बेतला कमेटी की ओर से इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमेटी के अनुसार जुलूस 26 अगस्त की सुबह 6:30 बजे मदरसा शम्सुल उलूम बेतला से निकलेगा. यहां से जुलूस तुरी टोला पहुंचेगा. इसके बाद बारह गोड़ी कब्रिस्तान में सामूहिक रूप से सलातो-सलाम पढ़ा जाएगा और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी.

इसके बाद जुलूस तुरी टोला होते हुए मदरसा शम्सुल उलूम पहुंचेगा. वहां से नीचे नाका होते हुए पीएनबी बैंक मार्ग से इमामबाड़ा जाएगा. इसके बाद तिनखोरिया में कलाम अंसारी के घर होते हुए पिराही टांड कब्रिस्तान पहुंचेगा. वहां से जुलूस बेतला कर्बला जाएगा, जहां सलातो-सलाम पढ़ा जाएगा.

इसके बाद कारवां अरमान के घर होते हुए बेतला मस्जिद पहुंचेगा और फिर सभी अकीदतमंद मदरसा शम्सुल उलूम लौटेंगे. मदरसा में बेतला कमेटी की ओर से फातिहा खानी और लंगर खानी का विशेष इंतजाम किया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola