Latehar news : लातेहार में क्रिकेट स्टेडियम का सपना होगा साकार? संघ ने डीसी से मांगी 10 एकड़ जमीन
उपायुक्त को पत्र सौंपते संघ के पदाधिकारी
लातेहार में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिला क्रिकेट संघ ने एक बड़ा कदम उठाया है. संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से क्रिकेट मैदान और स्टेडियम निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन की मांग की है. यह पहल जिले में खेल के विकास की नई राह खोल सकती है.
लातेहार : जिले में क्रिकेट खेल के विकास को लेकर जिला क्रिकेट संघ लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात कर क्रिकेट मैदान और स्टेडियम निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को लेकर पत्र सौंपा.
आपके शहर में
पत्र में कहा गया है कि जिले में क्रिकेट के विकास के लिए क्रिकेट का अपना मैदान आवश्यक है. मैदान में क्रिकेट से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की बात कही गयी है. संघ ने 10 एकड़ जमीन 30 साल की लीज पर देने की मांग की है.
बताया गया कि झारखंड राज्य स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से राज्यभर में क्रिकेट के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त संदीप कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष त्रिपाठी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता व समाजसेवी रंजीत यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए