Latehar news: 132 दिन बाद फोरेंसिक लैब से घर लौटा सोनी का कंकाल,परिजनों ने की हत्यारों को सजा देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

132 दिनों के इंतजार के बाद, सोनी कुमारी का कंकाल रांची फोरेंसिक लैब से उसके पैतृक गांव पहुंचा. कंकाल के घर पहुंचते ही परिजनों और गांव में मातम छा गया. स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

बारियातू, लातेहार : थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के लोदमदाग टोला निवासी पारा शिक्षक तालेश्वर उरांव की 26 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी का कंकाल 132 दिनों बाद रविवार को रांची फोरेंसिक लैब से परिजनों को सौंपा गया. कंकाल घर पहुंचते ही परिजनों और पूरे गांव में कोहराम मच गया. इसके बाद रविवार शाम आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार स्थानीय मुक्तिधाम में सोनी के कंकाल का अंतिम संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालेश्वर उरांव ने बताया कि उनकी पुत्री सोनी कुमारी 13 अप्रैल को मनिका स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लातेहार के बनवारी साहू महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद 20 अप्रैल को लातेहार पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुत्री की खोजबीन में मदद की गुहार लगायी गयी थी.

पतकी जंगल से मिला था शव

तालेश्वर उरांव ने बताया कि 23 अप्रैल को लातेहार पुलिस ने पतकी जंगल से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया था. उसकी पहचान लापता सोनी कुमारी के रूप में की गयी थी. पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपने के बजाय फोरेंसिक जांच के लिए रांची भेज दिया था.

कंकाल गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही मुखिया सरिता देवी, पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

परिजनों ने लातेहार पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सोनी की हत्या में शामिल लोगों को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola