Latehar news : फाइनल में छाया फ्लाई डार्क तुपी का जलवा, पत्थलगड़ा को हराकर जीता महुआमिलान फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन

चंदवा, लातेहार में महुआमिलान फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला फ्लाई डार्क तुपी और पत्थलगड़ा के बीच खेला गया. फ्लाई डार्क तुपी ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. युवा राजद जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया.

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार : प्रखंड के महुआमिलान स्टेशन के समीप खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम खेला गया. फाइनल में फ्लाई डार्क तुपी की टीम ने पत्थलगड़ा की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है.

फाइनल मुकाबले के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष श्यामदेव यादव, नितेश भागवत, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बासुदेव यादव, खेल मैनेजर आनंद यादव, सतेंद्र यादव, रवि यादव, संदीप यादव, अशोक यादव, राजद नेता सरयू यादव, सुनील कुमार, रितेश कुमार, राजेश यादव, अनिल यादव, शिवकुमार मुंडा, मिथलेश प्रजापति व मनिलाल यादव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola