Latehar news : लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में नदियां उफान पर, आवागमन प्रभावित
बाढ़ के कारण फंसे लोग| AI image
लातेहार में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. कई मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन ठप हो गया है. प्रशासन सतर्क है.
लातेहार : जिले में सोमवार को लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा. अधिक बारिश के कारण सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत में मनकेरी-तरवाडीह मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है.
आपके शहर में
उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मनिका प्रखंड के हेरहंज-मनिका मुख्य पथ स्थित विशुनबांध पंचायत के छलका में पानी उफान पर है. इससे दोनों ओर से वाहनों और लोगों का आवागमन बंद हो गया.
सोमवार को करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. पानी कम होने के बाद लोगों ने छलका पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचना शुरू किया. लगातार बारिश के कारण जिले की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए