अनगड़ा: 11 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह में ही हुई जर्जर, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News

जर्जर सड़क

Ranchi News: रांची के अनगड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी करोड़ों की सड़क छह महीने में ही खराब हो गई. सड़क की हालत बिगड़ने से निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के तहत बाहेया-टाटीसिलवे (मुंडाटोली से एसएचटी 017) तक 11 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से बनी सड़क महज छह महीने में ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत 13.190 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण काम अक्टूबर 2025 में ही पूरा हुआ था, लेकिन घटिया सामग्री और घोर लापरवाही के कारण यह अब जर्जर हो चुकी है. 

घटिया निर्माण ने खोली पोल

सड़क की वर्तमान स्थिति यह है कि जगह-जगह पीसीसी (PCC) टूटकर खुरदरी हो गई है. सड़क का कालीकरण भी उखड़ रहा है और नवनिर्मित गार्डवाल भी ध्वस्त हो रहे हैं. इसके अलावा संवेदक द्वारा कई जगहों पर काम को अधूरा ही छोड़ दिया गया है.

पुरानी गार्डवाल पर ही कर दी थी नई जोड़ाई

स्थानीय ग्रामीण रामेश्वर महतो ने संवेदक की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए पुरानी गार्डवाल के ऊपर ही नई जोड़ाई कर दी थी, जिसके कारण मजबूती नहीं मिल पाई और वह गिर गई. 

विभागीय जेई ने कहा- संवेदक को किया गया है सूचित

इस मामले पर विभागीय जेई (JE) जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण रामगढ़ स्थित ‘ब्रजेश कंस्ट्रक्शन कंपनी’ द्वारा किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार फिलहाल इस सड़क के रखरखाव और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी संवेदक की ही है. घटिया निर्माण और बदहाली की शिकायतों को देखते हुए संवेदक को जल्द से जल्द खामियों को दूर करने और मरम्मत के लिए सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola