राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रांची में बवाल, कांग्रेस के कई नेता डिटेन

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और चोट लगने के विरोध में रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, रांची

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने और इस दौरान उनकी नाक में चोट लगने की घटना के विरोध में राजधानी रांची में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा.

राहुल गांधी के चेहरे पर खून निकलने की सूचना मिलते ही रांची में मौजूद कांग्रेस प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक लोक भवन के निकट जमा हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

मोदी सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

लोक भवन के पास जुटे कांग्रेस नेताओं ने "मोदी सरकार होश में आओ" और "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के दौरान राहुल गांधी को चोट लगना एक गहरी साजिश का हिस्सा है. एक तरफ जहां देश के छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को भी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.

नेताओं ने कहा कि देश की जनता इस दमनकारी नीति को देख रही है और आने वाले समय में भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध जता रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.


मंत्री राधाकृष्ण किशोर
मंत्री राधाकृष्ण किशोर

प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप, अनूप सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और कुमार राजा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola