रांची स्टेशन पर RPF जवानों की सजगता से टला हादसा, बोकारो से भागी 15 साल की नाबालिग सुरक्षित रेस्क्यू

रांची रेलवे पुलिस
रांची रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों ने मानव तस्करी या किसी बड़ी अप्रिय घटना का शिकार होने से पहले एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया है. 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत चलाए गए अभियान में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है.
रांची से राजेश झा की रिपोर्ट
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद आरपीएफ (RPF) के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को मानव तस्करी या किसी बड़ी अप्रिय घटना का शिकार होने से पहले सुरक्षित बचा लिया है. ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत चलाए जा रहे नियमित गश्ती के दौरान आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर एक 15 वर्षीय किशोरी को अकेले और काफी घबराई हुई हालत में घूमते देखा.
काम की तलाश में बिना बताए निकली थी घर से
संदेह होने पर महिला आरपीएफ अधिकारियों ने किशोरी को अपने संरक्षण में लिया और पूछताछ की. किशोरी ने अपनी पहचान अंजली कुमारी (15 वर्ष), पिता स्व. ज्ञानचंद तुरी, निवासी ग्राम खुशरो (थाना बेरमो, जिला बोकारो) के रूप में दी. उसने बताया कि वह अपनी मां को बिना कुछ बताए चुपचाप घर से निकल आई थी. वह काम (रोजगार) की तलाश में हैदराबाद के 'चारलापल्ली' जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन पहुंची थी.
ये भी पढ़ें: चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत, आरोपी जवान हिरासत में
काउंसलिंग के बाद चाइल्डलाइन के हवाले
आरपीएफ की टीम ने किशोरी को सुरक्षित अपने पास रखा और उसकी उचित काउंसलिंग की, ताकि वह भयमुक्त हो सके. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और परिजनों से संपर्क स्थापित करने के लिए बच्ची को चाइल्डलाइन (Childline) रांची की टीम को सुपुर्द कर दिया गया है. इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक सुशीला बड़ाइक, सोनाली शर्मा, सोनम कुमारी और मो. शौकत खान की सराहनीय भूमिका रही.
ये भी पढ़ें: रिम्स में फेयरवेल के नाम पर जमकर चली शराब और बीयर, नशे में धुत भावी डॉक्टरों ने उड़ा दी अग्निशमन सिलेंडर की गैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










