Bettiah: पिपरासी बालू घाट पर सख्ती, नियमों के तहत खनन करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पिपरासी बालू घाट पर निरीक्षण करते खनिज विकास पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपरासी में खनिज विकास पदाधिकारी ने बालू घाट का औचक निरीक्षण किया. जांच में खनन कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पिपरासी पंचायत स्थित नए बालू घाट का बुधवार को खनिज विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खनन के लिए चिन्हित स्थल का नजरी नक्शे के अनुसार सत्यापन किया गया और चौहद्दी की जांच की गई.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि खनन निर्धारित स्थल के भीतर ही हो रहा है या कहीं बाहर तो नहीं किया जा रहा. साथ ही चौहद्दी निर्धारण के लिए लगाए गए पिलरों का भी निरीक्षण किया गया और उन्हें नक्शे से मिलान किया गया, ताकि किसी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो सके.

खनन स्थल पर लगे CCTV कैमरों की भी जांच की गई. अधिकारियों ने देखा कि कैमरे चालू हैं या नहीं और उनकी कार्यक्षमता सही है या नहीं. खनिज विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खनन कार्य केवल चिन्हित सीमा के भीतर ही किया जाए और कैमरों की निगरानी में ही वाहनों की आवाजाही हो.

खनन इंस्पेक्टर ऋतिक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान खनन की गहराई समेत सभी मानकों का निरीक्षण किया गया, जो निर्धारित नियमों के अनुरूप पाया गया. उन्होंने बताया कि पहले पुराने घाट पर अनियमितता मिलने पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और संचालक को चेतावनी दी गई थी.

मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, एएसआई धमेंद्र सिंह और डायल 112 के एएसआई रामेश्वर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्ट: इजरायल अंसारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन