आज और कल हो सकती है बारिश, कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 7:27 AM

विज्ञापन

रांची समेत राज्य के मध्य क्षेत्र होंगे प्रभावित रांची : राज्य के मध्य क्षेत्र रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ और उत्तरी क्षेत्र पलामू, गढ़वा आदि में बुधवार को बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को इसका असर रहेगा. बारिश के दौरान कहीं-कहीं व्रजपात भी हो सकता है. बारिश […]

विज्ञापन
रांची समेत राज्य के मध्य क्षेत्र होंगे प्रभावित
रांची : राज्य के मध्य क्षेत्र रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ और उत्तरी क्षेत्र पलामू, गढ़वा आदि में बुधवार को बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को इसका असर रहेगा. बारिश के दौरान कहीं-कहीं व्रजपात भी हो सकता है. बारिश के बाद गुरुवार को भी हल्का असर रह सकता है.
शुक्रवार से आकाश साफ हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आकाश में बादल और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ेगा, जबकि अधिकतम तापमान गिर सकता है. गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
8.6 डिग्री सेल्सियस रहा राजधानी का तापमान : आकाश खुला होने के कारण मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. धूप के कारण अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola