रांची : इंदिरा गांधी व सीताराम केशरी की जयंती मनी

Updated at : 20 Nov 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : इंदिरा गांधी व सीताराम केशरी की जयंती मनी

रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सीताराम केशरी की जयंती मनायी गयी. मौके पर कांग्रेसजनों ने नेताद्वय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है. […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सीताराम केशरी की जयंती मनायी गयी. मौके पर कांग्रेसजनों ने नेताद्वय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है. इन्होंने देश नहीं, दुनिया को रोशनी दिखायी. साथ ही सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करते हुए सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया. स्वर्गीय गांधी के चार मूल मंत्र दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत व अनुशासन आज भी प्रासंगिक है. वक्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सीताराम केशरी के सांगठनिक क्षमता की भी सराहना की.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जय प्रकाश गुप्ता, रमा खलखो, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, सुल्तान अहमद, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ विनोद सिंह, निरंजन पासवान, अमिताभ रंजन, सुरेश बैठा, ममता देवी, सुंदरी तिर्की समेत कई नेता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola