लोहरदगा में क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान: JSCA अध्यक्ष से मिले आशीष कुमार, धोनी को LPL का आमंत्रण

महेंद्र सिंह धोनी के साथ आशीष कुमार और अजय नाथ शाहदेव
Lohardaga News: लोहरदगा में क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार ने JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से मुलाकात की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट
झारखंड के लोहरदगा जिले में क्रिकेट के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली. लोहरदगा के पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार ने जेएससीए (JSCA) के प्रेसिडेंट अजय नाथ शाहदेव से मुलाकात कर जिले में क्रिकेट को और बेहतर बनाने और युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई.
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
चर्चा के दौरान लोहरदगा के ऐतिहासिक बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट, जो प्रत्येक दूसरे वर्ष आयोजित किया जाता है को और भव्य स्वरूप देने पर भी विचार-विमर्श किया गया. आशीष कुमार ने बताया कि लोहरदगा के क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए आगामी लोहरदगा प्रीमियर लीग (LPL) को विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है.
महेंद्र सिंह धोनी को किया आमंत्रित
सबसे खास बात यह रही कि पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार ने भारत के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के दिग्गज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लोहरदगा प्रीमियर लीग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगामी टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी लोहरदगा के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार पल साबित हो सकती है.
लोहरदगा के क्रिकेट जगत का मानना है कि अगर इस तरह की कोशिश लगातार जारी रहे, तो जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा और लोहरदगा क्रिकेट के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी
यह भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात
यह भी पढ़ें: घुमाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को डैम में दिया धक्का, होली के बाद अब हुई गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










