लोकसभा चुनाव दूसरा चरण : मतदान की स्थिति, औसत से अधिक वोट पड़े एनडीए के सात व महागठबंधन के दो विधायकों के क्षेत्र में

Updated at : 09 May 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव दूसरा चरण : मतदान की स्थिति, औसत से अधिक वोट पड़े एनडीए के सात व महागठबंधन के दो विधायकों के क्षेत्र में

मनोज सिंह हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में हुआ है मतदान रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चार संसदीय क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत 2014 की तुलना में अधिक रहा. विपक्ष के कब्जे वाली अिधकतर विधानसभा की सीटों पर औसत से कम मतदान हुआ. वहीं, एनडीए (भाजपा और आजसू) के […]

विज्ञापन
मनोज सिंह
हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में हुआ है मतदान
रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चार संसदीय क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत 2014 की तुलना में अधिक रहा. विपक्ष के कब्जे वाली अिधकतर विधानसभा की सीटों पर औसत से कम मतदान हुआ.
वहीं, एनडीए (भाजपा और आजसू) के कब्जे वाली सात सीटों पर मतदान औसत से अधिक हुआ. वहीं महागठबंधन के कब्जे वाली दो सीटों पर औसत से अधिक मतदान हुआ. दूसरे चरण में छह मई को चार संसदीय क्षेत्रों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ. इसमें दो विधानसभा सीटों के विधायक बागी हो गये हैं. इसमें मांडू के जयप्रकाश भाई पटेल और आजसू के विकास मुंडा शामिल हैं. दोनों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. 21 सीटों में आठ सीट विपक्ष के पास है. इसमें सबसे अधिक मतदान खरसावां करीब 76.82 फीसदी हुआ.
रामगढ़ में सबसे अधिक मतदान : हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र के औसत मतदान (64.83) से अधिक (70.79 फीसदी ) वोट पड़े. हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में भी संसदीय क्षेत्र के औसत से कम मतदान हुआ. मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये हैं. वह अभी एनडीए के प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार में देखे जा रहे हैं.
गांडेय में औसत से अधिक मतदान : कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कुल 66.68 फीसदी वोट पड़े हैं. इससे अधिक मतदान गांडेय और बगोदर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. गांडेय में 70.86 और बगोदर में 68. 36 फीसदी वोटिंग हुई है.
यहां केवल राजधनवार सीट छोड़ सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है. खूंटी संसदीय क्षेत्र में खूंटी और खरसावां में ही संसदीय क्षेत्र के औसत से अधिक मतदान हुआ. इसमें एक सीट (खूंटी ) भाजपा के कब्जे में है, जबकि खरसावां सीट झामुमो के कब्जे में है. खूंटी का औसत मतदान 69.71 फीसदी है. वहीं खरसांवा में करीब 76 फीसदी मतदान हुआ है.
संसदीय क्षेत्र
हजारीबाग (64.83)
विधानसभा मत प्रतिशत विधायक का दल
बरही 63.88 कांग्रेस
बड़कागांव 64.80 कांग्रेस
रामगढ़ 70.69 आजसू
मांडू 64.50 झामुमो (निष्कासित)
हजारीबाग 61.50 भाजपा
कोडरमा (66.68)
कोडरमा 66.32 भाजपा
बरकट्टा 65.30 भाजपा
राजधनवार 64.35 माले
बगोदर 68.36 भाजपा
जमुआ 65.48 भाजपा
गांडेय 70.86 भाजपा
रांची (64.40)
ईचागढ़ 75.93 भाजपा
सिल्ली 72.32 झामुमो
खिजरी 67.20 भाजपा
रांची 54.33 भाजपा
हटिया 59.44 भाजपा
कांके 64.45 भाजपा
खूंटी (69.91)
खरसावां 76.82 झामुमो
तमाड़ 69.29 आजसू (निष्कासित)
तोरपा 68.03 झामुमो
खूंटी 66.82 भाजपा
सिमडेगा 67.19 भाजपा
कोलेबिरा 66.33 कांग्रेस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola