अज्ञात वाहन की चपेट वृद्ध की मौत

गांव के प्रमुख समाजसेवी बालचंद गोप ( 80) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
पिस्का नगड़ी. नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव के प्रमुख समाजसेवी बालचंद गोप ( 80) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बालचंद गोप के असामायिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना रविवार रात नौ बजे के आसपास नगड़ी बलालौंग रोड पर हुई. रात में बालचंद गोप बलालौंग चौक स्थित दुकान से कुछ सामान खरीद कर पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल के समीप ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया. सोमवार को बलालौंग घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पीछे पुत्र मनीष गोप सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










