गेंदा महतो को दी गयी विदाई, लंबे सेवाकाल के लिए किये गये सम्मानित

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 01 Jun 2026 8:28 PM

विज्ञापन

परियोजना से सेवानिवृत्त हुए चालक गेंदा महतो को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

खलारी. चूरी परियोजना में सोमवार को श्रमिक संगठन आरसीएमएस तथा चूरी के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन कर परियोजना से सेवानिवृत्त हुए चालक गेंदा महतो को विदाई दी गयी. इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ा कर, मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए आरसीएमएस के श्रमिक नेता सोनू पांडेय ने कहा कि गेंदा महतो ने लगभग 35 वर्षों तक सीसीएल में निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी हैं.उन्होंने कहा कि अपने सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मधुर संबंधों के कारण गेंदा महतो ने सभी के बीच विशेष पहचान बनायी है. उनके सेवानिवृत्त होने से चूरी परियोजना एक अनुभवी और समर्पित कर्मी से वंचित हो गयी है. पांडेय के अलावा अन्य वक्ताओं ने गेंदा महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन की कामना की. कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, मिथिलेश महतो, कलेश्वर यादव, उदयनाथ, मगन लोहार, कृष्णा महतो, भुवनेश्वर महतो, जयराम महतो, महावीर उरांव, मानाराम मांझी, चैतू मांझी, तेज नारायण प्रसाद, समृति लोहार, एतवा उरांव आदि कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola