पटना में शेयर निवेश के झांसे में दो लोग बने साइबर ठगी का शिकार, 4.31 लाख रुपये उड़ाए

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से कुल ₹4.31 लाख की ठगी कर ली. दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने और एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Cyber Crime : राजधानी पटना में साइबर बदमाशों ने शेयर निवेश के नाम पर दो लोगों से कुल ₹4.31 लाख की ठगी कर ली. दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने के साथ-साथ एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Patna News : शेयर में मुनाफे का लालच देकर ठगे ₹2.20 लाख

कंकड़बाग निवासी प्रभात कुमार को एक अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को एक इन्वेस्टमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का दावा किया. झांसे में आकर प्रभात ने ₹2.20 लाख निवेश कर दिए. जब खाते में मुनाफा दिखाई देने के बाद उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी. इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दूसरे व्यक्ति से ठगे ₹2.21 लाख

दूसरे पीड़ित सुकेश को साइबर बदमाशों ने एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश करने पर मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया. आरोपियों के कहने पर उन्होंने ₹2.21 लाख निवेश कर दिए. रकम जमा होने के बाद बदमाशों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया और संपर्क भी तोड़ दिया.

साइबर थाने में शिकायत, जांच शुरू

दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने और एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगों की पहचान में जुटी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, टेलीग्राम ग्रुप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश के लालच में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही निवेश करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन