रांची : खौलते पानी में हाथ डुबोने के आरोपियों का सरेंडर

सांकेतिक तस्वीर (image : canva)
रांची के सरवा गांव में अंधविश्वास के नाम पर युवक पर अमानवीय यातना का मामला सामने आया है. चोरी के शक में अमित उरांव का हाथ खौलते पानी में डुबोया गया. इस मामले में फरार चल रहे चारों आरोपी अब न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
Ranchi Superstition Case : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के सरवा गांव में अंधविश्वास के नाम पर युवक को अमानवीय यातना देने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. नरकोपी थाना कांड संख्या 14/26 के नामजद आरोपी चंपा उरांव, पत्नी बंधईन उरांव, पुत्र आनंद उरांव और विनोद उरांव ने पुलिस के लगातार दबाव के बाद सरेंडर कर दिया. आरोप है कि गांव के मजदूर अमित उरांव पर 20 हजार रुपये चोरी का शक जताते हुए आरोपियों ने अंधविश्वास के तहत उससे कसम खिलवाई और उसका हाथ गोबर मिले खौलते गर्म पानी में जबरन डुबो दिया. घटना में अमित गंभीर रूप से झुलस गया.
इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना
इसे भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










