रिम्स को ₹450 करोड़ का बूस्टर डोज, वेतन और दवा खरीद को मिलेगी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

RIMS Ranchi

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लंबे इंतजार के बाद रिम्स रांची को स्वास्थ्य विभाग से 450 करोड़ रुपये का फंड प्राप्त हुआ है. इस राशि से संस्थान के वित्तीय संकट को दूर करने और कर्मचारियों के लंबित वेतन के भुगतान में मदद मिलने की उम्मीद है. यह फंड मरीजों के इलाज और दैनिक संचालन को भी सुचारू बनाएगा.

विज्ञापन

RIMS Ranchi Fund Allocation : रिम्स को लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग से गैर योजना मद में 450 करोड़ रुपये का फंड मिल गया है. राशि आवंटित होने से संस्थान को वित्तीय संकट से राहत मिलने की उम्मीद है. इस फेड़ से रिम्स अपने कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान करने के साथ मरीजों के इलाज और रोजमर्रा के संचालन पर होने वाले खर्च पूरे कर सकेगा. ज्ञात हो कि 21 जुलाई को हुई रिम्स शासी परिषद (जीबी) की बैठक के पूर्व भात खबर ने इस मुद्दे को उठाया था. 

विज्ञापन

दो माह की देरी के बाद मिला फंड, जल्द जारी होगा वेतन

स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर फंड आवंटन की जानकारी रिम्ना प्रबंधन को दे दी है. सामान्यतः यह राशि मई के अंत तक मिल जाती थी, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में करीब दो माह की देरी से उपलब्ध करायी गयी है. रिम्स हर माह वेतन मद में करीब 28 करोड़ रुपये खर्च करता है. ऐसे में जून माह का वेतन जल्द जारी होने की संभावना है. साथ ही आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद और अन्य जरूनी भुगतान भी किये जा सकेंगे. वेतन में देरी से सबसे अधिक परेशानी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को हो रही थी, जिन्हें अव राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना

इसे भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola