सिल्ली में ट्रक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में चोरी का ट्रक बेचने की बात कही
अभियुक्त को जेल भेजा | Prabhat Khabar Network
सिल्ली में पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी के ट्रक को बेच देने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब चोरी हुए ट्रक की बरामदगी के प्रयास कर रही है.
सिल्ली. सिल्ली-मुरी ओपी थाना कांड संख्या 58/26 के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में चान्हो थाना क्षेत्र के बालसोकरा निवासी सलीम खान और लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के तोरांग निवासी राम पाहन शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, दोनों पर ट्रक चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को लोहरदगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार करने की बात कही है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किये गये ट्रक को कहीं बेच दिया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी किये गये ट्रक की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए