जैक की कल्याण कोष कमेटी में शिक्षक नेताओं को मिली जगह, यशवंत विजय और चंद्रेश्वर पाठक बने सदस्य

Updated:
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के दफ्तर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शिक्षक-कर्मचारी कल्याण कोष कमेटी का पुनर्गठन किया है. जैक के अध्यक्ष अब कमेटी के अध्यक्ष होंगे, साथ ही शिक्षक नेताओं को भी सदस्य बनाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मियों को कोष का लाभ पहुंचाना है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शिक्षक-कर्मचारी कल्याण कोष की कमेटी का पुनर्गठन किया है. जैक के अध्यक्ष कमेटी के अध्यक्ष होंगे. वहीं जैक के दोनों संयुक्त सचिव और वित्त पदाधिकारी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

विज्ञापन

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय और इंटर महासंघ के अध्यक्ष चंद्रेश्वर पाठक को भी कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है. कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा.

अधिक से अधिक शिक्षकों-कर्मियों को मिले कोष का लाभ

यशवंत विजय को कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है. यशवंत विजय ने कहा कि समिति के सदस्य के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षक-कर्मचारी कल्याण कोष का लाभ अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मियों को मिल सके.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित से जुड़े सभी सुझावों और विषयों को समिति के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा, ताकि कल्याण कोष से संबंधित मामलों में शिक्षक-कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola