मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में पैसे मांगने का आरोप, सेविका को शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में पैसे मांगने का आरोप, सेविका को शो-कॉज

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से सत्यापन के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है

विज्ञापन

खलारी. प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के हेसालौंग गांव की आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से सत्यापन के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर सोमवार को पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अम्बष्ट से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करायी. मुखिया ने आरोप लगाया कि योजना की कई महिला लाभुकों ने शिकायत की है कि सेविका प्रत्येक सत्यापन के लिए 200 रुपए की मांग कर रही है. इसके अलावा जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर भी आवेदकों से 700 रुपये से लेकर पांच हजार रुपए तक लिए जाने की शिकायत मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ कार्यालय में मौजूद पंचायत सचिव रिशु कुमारी ने भी इस संबंध में शिकायत मिलने की पुष्टि की. इसके बाद बीडीओ प्रणव अम्बष्ट ने पंचायत सचिव को आरोपी सेविका को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि यदि लाभुकों से राशि ली गयी है, तो उसे वापस कराया जाये तथा भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा नहीं होने का आश्वासन लिया जाये. वहीं, आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी लाभुक पर पैसे देने का दबाव नहीं बनाया है.जन्म प्रमाण-पत्र के मामले में आवेदकों द्वारा नोटरी से शपथ पत्र बनवाने के लिए खर्च किया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदक से व्यक्तिगत रूप से कोई राशि नहीं मांगी गयी है.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola