खलारी में बीडीओ की नियुक्ति की मांग, डीसी को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
खलारी में बीडीओ की नियुक्ति की मांग, डीसी को ज्ञापन

खलारी प्रखंड में बीडीओ का पद पिछले छह माह से अधिक समय से रिक्त है.

विज्ञापन

खलारी. खलारी प्रखंड में बीडीओ का पद पिछले छह माह से अधिक समय से रिक्त है. इस समस्या को लेकर भाजपा आईटी सेल मीडिया प्रभारी (रांची ग्रामीण) रविन्द्र पासवान ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी के पास अतिरिक्त प्रभार होने से कार्य का बोझ बढ़ गया है, जिससे विकास योजनाओं और पेंशन कार्यों के निष्पादन में विलंब हो रहा है. ज्ञापन में जनगणना, पंचायती राज व पेसा कानून के सुचारू संचालन के लिए अविलंब बीडीओ की पदस्थापना की मांग की गयी है. इस ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद, विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गयी है.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola