रांची : आरपीएन सिंह ने कहा, महागठबंधन का स्वरूप तय, सीट बंटवारा जल्‍द

Updated at : 13 Feb 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आरपीएन सिंह ने कहा, महागठबंधन का स्वरूप तय, सीट बंटवारा जल्‍द

रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप तय हो चुका है. सीटें भी जल्द ही तय कर ली जायेंगी. श्री सिंह मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. आरपीएन सिंह चार दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे हैं. […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप तय हो चुका है. सीटें भी जल्द ही तय कर ली जायेंगी.
श्री सिंह मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. आरपीएन सिंह चार दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे हैं. प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तीन घंटे प्रवास के बाद सड़क मार्ग से श्री सिंह देवघर के लिए प्रस्थान कर गये.
वे संंताल परगना प्रमंडल के देवघर में 13 फरवरी को भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली में शिरकत करेंगे.14 फरवरी को लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. 15 फरवरी को पलामू प्रमंडल में भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होंगे.
इससे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के नेतृत्व में विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अभिलाष साहू, ज्योति सिंह मारू, फिरोज रिजवी मुन्ना, परवेज आलम, सुनील सिंह, केदार पासवान, घनश्याम दास, अनूप सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया. आरपीएन सिंह के साथ डाॅ अजय कुमार, राजेश ठाकुर, रवींद्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू भी देवघर गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola