पुलिस ने बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

बकरीद को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन सतर्क है.
विज्ञापन
बेड़ो.
बकरीद को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन सतर्क है. डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में बकरीद के पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च किया गया. डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराना हमारा उद्देश्य है. कहा कि फ्लैग मार्च असामाजिक तत्व और शरारती तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश है कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान बेड़ो शहरी क्षेत्र समेत करांजी, तुको, केसा व चचकोपी में पुलिस ने भ्रमण कर ग्रामीणों से मिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च में सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी कफील अहमद, आरक्षी अवर निरीक्षक उत्तम कुमार पासवान, आरक्षी अवर निरीक्षक रामकुमार टाना भगत, एएसआइ अक्षय सिंह, विमलेश चौधरी, सदाम माड़ी, संजय यादव, सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे.बेड़ो- डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करती पुलिस.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










