मैपिंग कार्य में ग्रामीणों की मदद करें पार्टी के बीएलए
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय स्थित विधायक कार्यालय में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एकदिवसीय शिविर लगाया गया.
विज्ञापन
बेड़ो.
प्रखंड कार्यालय स्थित विधायक कार्यालय में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एकदिवसीय शिविर लगाया गया. जिसमें सभी पंचायत के अध्यक्ष, पार्टी के बीएलए और कमेटी के सभी पदधारी शामिल हुए. अध्यक्षता प्रो करमा उरांव ने की. प्रो उरांव ने कहा कि झारखंड में एसआइआर मैपिंग का काम हो रहा है. वैसे व्यक्ति का जो पहले मैपिंग नहीं हो पाया, वैसे व्यक्तियों का सरकारी बीएलओ के द्वारा बूथ में लिस्ट चिपका दिया गया है. उस लिस्ट में जो भी व्यक्ति का नाम मैपिंग में नहीं हुआ है, वहां जाकर पार्टी बीएलए व पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के बूथ में जाकर मैपिंग के कार्य में ग्रामीणों की मदद करें. उप प्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि मुदस्सीर हक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए व पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों का मैपिंग कराने का काम करें. शिविर में कांग्रेस पार्टी के सभी बीएलए, पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के पदधारी उपस्थित थे.बेड़ो – शिविर को संबोधित करते अतिथि.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










