लुपुंग प्रीमियर लीग: रोमांचक सुपर ओवर में महिलौंग बना चैंपियन

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
लुपुंग प्रीमियर लीग: रोमांचक सुपर ओवर में महिलौंग बना चैंपियन

लुपुंग स्टेडियम में खेले गये ”लुपुंग प्रीमियर लीग कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का खिताब महिलौंग की टीम को मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

लुपुंग स्टेडियम में खेले गये ””लुपुंग प्रीमियर लीग कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट”” का खिताब महिलौंग की टीम को मिला. मंगलवार की देर रात खेले गये बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में महिलौंग ने हेसल पैंथर को सुपर ओवर में पांच रन से शिकस्त दी. निर्धारित आठ ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हेसल पैंथर ने 61 रन बनाये, जिसमें शोयब ने 30 रन का योगदान दिया. जवाब में महिलौंग की टीम भी नौ विकेट पर 61 रन बनायी और मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर में महिलौंग ने कप्तान संदीप महतो के दो शानदार छक्कों की बदौलत 15 रन बनाये, जबकि हेसल पैंथर की टीम केवल 10 रन ही बना सकी. विजेता महिलौंग को 70 हजार और उपविजेता हेसल पैंथर को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. महिलौंग के कप्तान संदीप महतो ”प्लेयर ऑफ द मैच” व ”टूर्नामेंट” चुने गये. पुरस्कार वितरण समारोह में जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, डॉ अमर कुमार चौधरी, मुखिया शांति देवी, पंसस कुंती देवी, पारसनाथ उरांव, मनोज चौधरी, रामसाय मुंडा, सूरज नारायण महतो, छोटेलाल महतो, साकिर अंसारी, जीतवाहन महतो, अनुज महतो, रंजीत महतो, सुधांशु महतो, शंकर बैठा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola