Ranchi: स्पार्टन वारियर्स बना RCCL सीजन 3 चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

RRCL की विजेता टीम

Ranchi: स्पार्टन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCCL सीजन 3 का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Ranchi: रांची कॉलेज ग्राउंड क्रिकेट लीग (RCCL) सीजन 3 का सफल समापन एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ. फाइनल में Spartan Warriors ने शानदार प्रदर्शन करते हुए JunX Eleven को 20 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया, जिसने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 रन से जीता स्पार्टन वारियर्स

Spartan Warriors ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 103 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए JunX Eleven की टीम 83/6 रन ही बना सकी. शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए संजू खलखो को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और RCCL सीजन 3 को यादगार बना दिया. आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, टीमों, दर्शकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के टूर्नामेंट कन्वेनर अमन यादव, ऑर्गेनाइजिंग हेड अभिजीत, टेक्निकल डायरेक्टर प्रियांक शर्मा और इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीनित का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ये भी पढ़ें…

झारखंड में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम

बाबूलाल मरांडी पर FIR दर्ज कराएंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, आरोपों को बताया निराधार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola