रांची : सरकार प्रस्ताव दे, सिख दंगा पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा : राजनाथ सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के मुआवजे में हो रही परेशानियों से अवगत कराया़ कहा कि झारखंड में कई ऐसे प्रभावित परिवार हैं जिनका नुकसान से संबंधित एफआइआर थाने में दर्ज है. इसके बावजूद उन्हें […]
विज्ञापन
रांची : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के मुआवजे में हो रही परेशानियों से अवगत कराया़ कहा कि झारखंड में कई ऐसे प्रभावित परिवार हैं जिनका नुकसान से संबंधित एफआइआर थाने में दर्ज है. इसके बावजूद उन्हें मुआवजे नहीं मिला है़
यदि भारत सरकार केंद्रीय गाइडलाइन में संशोधन करे तो वैसे परिवारों को मुआवजा मिल सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को निर्देश जारी करे. श्री सेठी ने कहा कि उनके प्रयासों से पिछले कार्यकाल में दंगा प्रभावितों के बीच 16 करोड़ रुपये बांटे गये थे. श्री सेठी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रस्ताव देगी तो केंद्र उस पर निश्चित रूप से उचित कार्रवाई करेगा़
केंद्र सरकार सिख समुदाय के सभी दंगा पीड़ितों के मुआवजा भुगतान के लिए कृतसंकल्पित है. सिख दंगा में मारे गये लोगों के परिवार को हाल ही में पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया है. मृतक की विधवा को पेंशन दी जायेगी. जिन्हें आर्थिक क्षति हुई है और जो मुआवजे से वंचित हैं, उन्हें भी मुआवजा मिलेगा. इसके लिए राज्य सरकार प्रस्ताव भेजे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










