झामुमो ने बनायी कमेटी मुश्ताक रांची जिलाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2018 9:12 AM
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने चार जिलाें में कमेटी की घोषणा की है़ पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर रांची, हजारीबाग, सिमडेगा और लोहरदगा में जिला समिति की घोषणा की गयी है़ मुश्ताक आलम को रांची जिला का अध्यक्ष बनाया गया है़ वहीं रांची जिला में अंतु तिर्की को सचिव और नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने चार जिलाें में कमेटी की घोषणा की है़ पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर रांची, हजारीबाग, सिमडेगा और लोहरदगा में जिला समिति की घोषणा की गयी है़
मुश्ताक आलम को रांची जिला का अध्यक्ष बनाया गया है़ वहीं रांची जिला में अंतु तिर्की को सचिव और नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है़ हजारीबाग में शंभु लाल यादव को अध्यक्ष, विनोद विश्वकर्मा, देवकी महतो, देवीराम हेंब्रम और निलकंइ महतो को सचिव बनाया गया है़
नईम अंसारी कोषाध्यक्ष का काम देखेंगे़ इधर सिमडेगा में किशोर डांग जिलाध्यक्ष होंगे़ ओलिभर लकड़ा को उपाध्यक्ष, सफिकुल इस्लाम खान को सचिव और सुनील सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है़ लोहरदगा में मोजम्मिल अहमद को अध्यक्ष, महावीर भगत को उपाध्यक्ष, रंथू उरांव को सचिव और विष्णु प्रसाद साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है़
पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अविलंब जिला की विस्तारित कमेटी का विस्तार करे़ं साथ ही पंचायत और प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन करे़ं केंद्रीय कार्यालय को 45 दिनों के अंदर पूरी कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है़ इसमें जिला में बनाये जानेवाले पदाधिकारियों का पूरा ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










