रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

नामकुम पावर ग्रिड का सब स्टेशन

Ranchi Power Cut: रांची के नामकुम पावर ग्रिड में रविवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रूटीन मरम्मत कार्य के कारण खेलगांव, RMCH, मेन रोड और नामकुम सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी. हटिया और कांके ग्रिड से वैकल्पिक आंशिक सप्लाई की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

रांची से विपिन सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Ranchi Power Cut, रांची: रांचीवासियों के लिए रविवार का दिन बिजली संकट भरा हो सकता है. नामकुम पावर ग्रिड में रविवार को होने वाले रूटीन मेंटेनेंस (मरम्मत) और अपग्रेडेशन कार्य को लेकर शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली गुल रहेगी. रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (कुल 3 घंटे) कई इलाकों में आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक (Partial) सप्लाई की जाएगी. ग्रिड के मेन बस एरिया में लगे 33 केवी के 50 एमवीए (MVA) ट्रांसफार्मर से जुड़े उपकरणों की मरम्मत के कारण बिजली वितरण निगम ने यह शटडाउन लिया है.

इन सब-स्टेशनों से ठप रहेगी पूरी तरह सप्लाई

नामकुम पावर ग्रिड में मरम्मत कार्य चलने की वजह से इससे सीधे जुड़े कई प्रमुख सब-स्टेशन पूरी तरह बंद रहेंगे. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-खेलगांव सब-स्टेशन, आरएमसीएच (RMCH) सब-स्टेशन, मेन रोड सब-स्टेशन, नामकुम सब-स्टेशन, पानी टंकी सब-स्टेशन

Also Read: बच्ची के गले से सोने के लॉकेट की छिनतई में तीन गिरफ्तार, चैन स्नैचर दो सगे भाई भी शामिल

प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके

ग्रिड बंद रहने के कारण बरियातू, नामकुम, मेन रोड, चर्च रोड, पीपी कंपाउंड, रामपुर, रिंग रोड, लोअर चुटिया, सिदरोल, नामकुम सदाबहार चौक सहित राजधानी के एक बड़े वीआईपी और रिहायशी इलाके में बिजली संकट रहेगा.

निगम ने की वैकल्पिक व्यवस्था, पर जरूरत से काफी कम

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने इस शटडाउन से निपटने और उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए इंटरकनेक्टिविटी के जरिए वैकल्पिक तैयारी की है. चूंकि शहर के ज्यादातर सब-स्टेशन आपस में दूसरे ग्रिडों से भी जुड़े हैं, इसलिए कांके और हटिया ग्रिड से बिजली लाकर कुछ प्रभावित इलाकों में बारी-बारी से (रोटेशन के आधार पर) आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की गई है. हालांकि, कड़कती धूप और उमस के बीच उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए यह वैकल्पिक बिजली नाकाफी साबित होगी. विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे से पहले ही पानी का भंडारण और अन्य जरूरी काम निपटा लें.

Also Read: दोस्त से पैसा मांगना पड़ा महंगा, षड्यंत्र रचकर पारा शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola