दुमका : SKMU में 1 जून से ग्रीष्मावकाश, 21 जून से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज

Updated:
विज्ञापन
SKMU

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की फाइल फोटो

Dumka News : झारखंड के दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय और इसके अधीन संचालित सभी पीजी विभागों और कॉलेजों में 1 जून से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा. इस दौरान कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन विद्यार्थियों से जुड़े प्रशासनिक कार्य और सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी.

विज्ञापन

आनंद जायसवाल, दुमका

Dumka News : दुमका जिले के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी स्नातकोत्तर विभागों, अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में 1 जून 2026 से ग्रीष्मावकाश शुरू होगा. यह अवकाश 20 जून तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान विश्वविद्यालय और इसके अधीन संचालित सभी स्नातकोत्तर विभागों और महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक और पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां स्थगित रहेंगी. विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां 21 जून से फिर से शुरू होंगी.

ग्रीष्मावकाश में बंद रहेंगी कक्षाएं, प्रशासनिक कार्य जारी 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दास ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा साथ ही शिक्षक अवकाश पर रहेंगे. हालांकि विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के सभी प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संचालित होते रहेंगे. विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग और कॉलेज प्रशासनिक कार्यों के लिए खुले रहेंगे और विद्यार्थियों से संबंधित सेवाएं पूर्ववत उपलब्ध कराई जाएंगी.

अवकाश में भी विद्यार्थियों से जुड़ी सेवाएं रहेंगी जारी 

उन्होंने कहा कि अवकाश अवधि में माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, मूल प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र सत्यापन, नामांकन संबंधी प्रक्रियाएं और अन्य प्रशासनिक सेवाएं जारी रहेंगी. यह अवकाश केवल शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मियों के लिए लागू होगा. गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और प्रशासनिक कर्मी अपने निर्धारित कार्य दिवसों में नियमित रूप से कार्यालय उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola