22 को बीएलओ व बीएलओ -2 की तृतीय बैठक व चुनाव पाठशाला

बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य
रानीश्वर प्रखंड में 22 जुलाई को बीएलओ और बीएलओ-2 की तृतीय बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। बीएलओ को ईसीआई नेट पर डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
रानीश्वर, दुमका : प्रखंड के सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एस आई आर के तहत बीएलओ सुपरवाइजर व वोलेंटियर के साथ बैठक किया गया. बैठक में सभी वोलेंटियर को यह निर्देश दिया गया कि 22 जुलाई को बीएलओ व बीएलओ -2 की तृतीय बैठक होगी व चुनाव पाठशाला किया जाना है. उक्त बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्रों के कुल मतदाताओं की संख्या , मतदाताओं के द्वारा के पश्चात लौटाये गये गणना प्रपत्र की संख्या,एएसडीडी मतदाताओं की संख्या तथा संग्रहण हेतु लंबित गणना प्रपत्र की संख्या पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बैठक की कार्यवाही तैयार करते हुए जीयो टैग फोटो के साथ ईसीआई नेट पर अपलोड किया जाना है.
इसके बारे में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिन्हा के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया.तथा सभी बीएलओ सूपरवाइजर व वोलेंटियर से अनुरोध किया गया कि एएसडीडी की सूची त्रुटि रहित तैयार करते हुए बैठक की कार्यवाही को विहित प्रपत्र में साफ सुथरा अंकित करते हुए संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करायेंगे ताकि बीएलओ निर्धारित समय सीमा के अंदर बैठक की कार्यवाही और फोटो को ईसीआइ नेट पर अपलोड कर सकें. बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










